भारत

सरकारी नौकरी: 2 लाख तक मिलेगा वेतनमान, प्रोफेसर सहित कई पदों पर निकली भर्ती

jantaserishta.com
3 March 2022 8:14 AM IST
सरकारी नौकरी: 2 लाख तक मिलेगा वेतनमान, प्रोफेसर सहित कई पदों पर निकली भर्ती
x
आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Sarkari Naukri 2022: असम यूनिवर्सिटी (AU) ने प्रोफेसर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 11 अप्रैल, 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं. उक्त पद के लिए आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किया गया है, इसलिए उम्मीदवार असम विश्वविद्यालय (AU) की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

रिक्त पदों का विवरण
प्रोफेसर- 13 पद
एसोसिएट प्रोफेसर- 14 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर- 15
इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों के पास स्नातकोत्तर, पीएच.डी. यूजीसी के अनुसार निर्धारित विषय में नेट आदि होना चाहिए. प्रोफेसर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 1,44,200 से 2,18,200 रुपए तक वेतनमान दिया जाएगा. एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 1,31,400 से 2,17,100 रुपए वेतनमान दिया जाएगा. असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 57,700 से 1,82,400 रुपए वेतनमान दिया जाएगा. शैक्षिक योग्यता और वेतनमान की पूरी जानकारी के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें.
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 11 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं. भरे हुए आवेदन पत्र को एक सीलबंद लिफाफे में जमा करना होगा. आवेदन करने से पहले कैंडिडेट ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story