भारत

सरकार ने सीसीटीवी सुरक्षा पर एडवाइजरी जारी की, मंत्रालयों से डेटा लीक वाले ब्रांडों से बचने को कहा

jantaserishta.com
2 April 2024 5:06 PM IST
सरकार ने सीसीटीवी सुरक्षा पर एडवाइजरी जारी की, मंत्रालयों से डेटा लीक वाले ब्रांडों से बचने को कहा
x
इसमें विभिन्न मंत्रालयों और विभागों को उन ब्रांडों से उपकरण खरीदने से बचने की सलाह दी गई है, जिनका सुरक्षा उल्लंघनों और डेटा लीक का इतिहास है।
नई दिल्ली: सरकार ने सीसीटीवी (क्लोज्ड-सर्किट टेलीविजन) कैमरों के माध्यम से सूचना लीक के खतरे पर एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें विभिन्न मंत्रालयों और विभागों को उन ब्रांडों से उपकरण खरीदने से बचने की सलाह दी गई है, जिनका सुरक्षा उल्लंघनों और डेटा लीक का इतिहास है।
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने मार्च में इंटरनल एडवाइजरी जारी की थी। इसमें सरकारी मंत्रालयों और विभागों को सीसीटीवी कैमरों एवं आईओटी (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) उपकरणों की समग्र सुरक्षा और अखंडता की सुरक्षा के लिए सार्वजनिक खरीद के दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी थी।
सरकार ने यह कदम निगरानी कैमरों में सुरक्षा खामियों के कारण विभिन्न साइबर सुरक्षा घटनाओं को देखने के बाद उठाया है। सरकार ने 11 मार्च को जारी एडवाइजरी में कहा था, "ये निगरानी प्रौद्योगिकियां कई तरह का फायद देती हैं। यह निगरानी और सुरक्षा के लिए मूल्यवान उपकरण हैं, लेकिन वे कुछ चिंताएं और जोखिम भी पैदा करती हैं। सीसीटीवी सिस्टम से जुड़े कुछ बढ़ते जोखिमों में डेटा सुरक्षा, गोपनीयता उल्लंघन, हैकिंग और साइबर हमला आदि शामिल हैं।"
विभिन्न मंत्रालयों और विभागों ने सीसीटीवी कैमरों की तैनाती और ऐसे उपकरणों के हार्डवेयर टेस्टिंग से जुड़े सुरक्षा पहलुओं के बारे में चिंता जताई। इसके अलावा, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने मंत्रालयों से खरीद दिशानिर्देशों, विशेष रूप से सार्वजनिक खरीद आदेश (मेक इन इंडिया), 2017 और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी सामान (अनिवार्य पंजीकरण की आवश्यकता) आदेश, 2021 का पालन करने को कहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story