भारत
महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए सरकार उठा रही हर आवश्यक कदम: तेलंगाना के मुख्यमंत्री
jantaserishta.com
8 March 2024 1:08 PM IST

x
महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए सरकार उठा रही हर आवश्यक कदम: तेलंगाना के मुख्यमंत्री
हैदराबाद: तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को कहा कि महिलाओं को विकास के पथ पर आगे बढ़ा़ने के लिए सरकार हर आवश्यक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने महिला सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में टीएसआरटीसी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा और 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर जैसी योजनाएं शुरू की है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि 'प्रजा पालन' (लोगों का शासन) के तहत महिलाओं का प्रतिनिधित्व और भागीदारी बढ़ी है। मुख्यमंत्री की इच्छा है कि महिलाओं को सभी क्षेत्रों में समान अवसर और अधिकार मिलें। उन्होंने कहा कि महिलाओं की प्रगति के लिए राज्य सरकार जल्द ही स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से नए कार्यक्रम शुरू करेगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सहायता के लिए और भी योजनाएं लागू करेगी। इस बीच, राज्यपाल तमिलिसाई साैंंदरराजन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि हमारी विरासत, संस्कृति और परंपराएं सदियों से महिलाओं को देवी व "शक्ति" के रूप में पूजती रही हैं।
उन्होंने कहा,“हमें महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का आभारी होना चाहिए, जिन्होंने महिला आरक्षण विधेयक 2023 को पारित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में "नारी शक्ति" को बढ़ावा मिला।”
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





