"सरकार सुरक्षित, मजबूत और आत्मनिर्भर 'नया भारत' बनाने के लिए युवाओं को समान अवसर प्रदान कर रही है"

फाइल फोटो
नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने युवाओं से विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश को सशक्त बनाने के लिए नए विचारों के साथ आगे आने की अपील की है। उन्होंने आग्रह किया कि युवा भारत को सुरक्षित, मजबूत तथा आत्मनिर्भर बनाने के सरकार के प्रयासों में मदद करें। रक्षा मंत्री 15 अप्रैल, 2023 को उदयपुर में जनार्दन राय नगर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड-टू-बी-यूनिवर्सिटी) के 16वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। रक्षा मंत्री ने जोर देकर कहा कि आने वाले समय में सभी क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी का उपयोग बढ़ेगा और विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने जरूरत है। उन्होंने देश को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए युवाओं से कुछ नया करने, अनुसंधान करने और मेहनत कर क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





