भारत

सरकार ने बढ़ाया पीआरडी जवानों का दैनिक भत्ता

Subhi
19 Sept 2026 6:53 AM IST
सरकार ने बढ़ाया पीआरडी जवानों का दैनिक भत्ता
x

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पीआरडी (प्रांतीय रक्षा दल) के जवानों को बड़ी सौगात दी है. सरकार ने उनके दैनिक भत्ते को बढ़ाया है. अब पीआरडी जवानों के दैनिक भत्ते को ₹500 से बढ़ाकर ₹600 प्रतिदिन किया गया है. यानी अब पीआरडी जवानों को हर दिन 100 रुपये ज्यादा मिलेंगे. इसके साथ ही सरकार ने उन्हें राजकीय और निजी अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की भी सुविधा दी है.

इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले साल अप्रैल में प्रांतीय रक्षा दल के जवानों का दैनिक भत्ता बढ़ाया था. अप्रैल 2025 में पीआरडी जवानों के दैनिक भत्ते को ₹395 से बढ़ाकर ₹500 किया गया था. अब इसे फिर से बढ़ाकर ₹600 कर दिया गया है.

उत्तर प्रदेश में फिलहाल 31,130 पीआरडी के स्वयंसेवक जवान रजिस्टर्ड हैं. दैनिक भत्ता बढ़ाने के साथ ही सरकार ने उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का भी लाभ देने का फैसला किया है.अब प्रदेश में आयुष्मान योजना के तहत पीआरडी जवानों को राजकीय और निजी अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की भी सुविधा दी जाएगी. हालांकि इस कैशलेस सुविधा उन्हें पीआरडी जवानों को मिलेगा, जिन्होंने वित्तीय वर्ष में कम से कम तीन महीने की ड्यूटी की हो.


Next Story