भारत

सरकार का अदानी-हिंडनबर्ग मामले से कोई लेना-देना नहीं: प्रह्लाद जोशी

jantaserishta.com
3 Feb 2023 1:47 PM IST
सरकार का अदानी-हिंडनबर्ग मामले से कोई लेना-देना नहीं: प्रह्लाद जोशी
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| अमेरिका स्थित रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग के अदानी समूह के खिलाफ आरोपों को लेकर संसद के दोनों सदनों में जारी हंगामे के बीच संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को कहा कि सरकार का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है और विपक्ष इस मुद्दे को इसलिए उठा रहा है, क्योंकि उनके पास कोई दूसरा मुद्दा नहीं है। संसद में पत्रकारों से बात करते हुए, अदानी समूह के मुद्दे पर सरकार के रुख के बारे में पूछे जाने पर जोशी ने कहा कि सरकार का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा, सरकार का इससे (अदानी समूह के मुद्दे) कोई लेना-देना नहीं है। विपक्ष सदन को बाधित कर रहा है क्योंकि उसके पास कोई अन्य मुद्दा नहीं है।
इससे पहले, संसद के दोनों सदनों को दोपहर तक (लोकसभा दोपहर 2 बजे तक और राज्यसभा दोपहर 2:30 बजे तक) के लिए स्थगित कर दिया गया। कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष ने अदानी-हिंडनबर्ग मुद्दे पर सदन में जमकर शोर-शराबा किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story