भारत

पूर्व BJP प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को सरकार ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी

admin
29 Nov 2023 4:28 PM IST
पूर्व BJP प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को सरकार ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी
x

टोहाना। हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला को सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दे दी है। सुभाष बराला को हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण का चेयरमैन भी नियुक्त कर दिया गया है। हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण में बराला के साथ दो सदस्य भी नियुक्त किए गए है। प्राधिकरण में सदस्य के तौर पर डॉ भीम सिंह और धर्मवीर नांदल शामिल हैं। किसान कल्याण प्राधिकरण किसान हित में बनने वाली योजनाओं को लेकर काम करेगा। बता दें कि बराला भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे चुके है।

Next Story