सरकारी इंजीनियर पिता-पुत्र के ठिकानों पर छापा, अकूत संपत्ति मिली

पटना: निगरानी ब्यूरो ने शनिवार को राज्य सरकार में कार्यरत अभियंता पिता-पुत्र के तीन ठिकानों की तलाशी ली। इस दौरान 10 लाख 18 हजार रुपये नगद बरामद किए गए हैं। कुल 57 लाख 61 हजार के सवा किलो सोना एवं डेढ़ किलो चांदी के जेवरात भी मिले हैं। कुल छह करोड़ 60 लाख से अधिक की चल-अचल संपत्ति का पता चला है। पिता शंभूनाथ सिंह छपरा के जिला परिषद कार्यालय कार्यालय में कनीय अभियंता के पद पर कार्यरत हैं तो पुत्र अमित कुमार जल संसाधन विभाग के खगौल स्थित रिसर्च एवं ट्रेनिंग डिविजन कार्यालय में सहायक अभियंता के पद पर तैनात हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





