भारत

सीएम योगी के खिलाफ फेसबुक पर सरकारी कर्मचारी ने की अभद्र टिप्पणी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
29 Aug 2021 7:53 AM IST
सीएम योगी के खिलाफ फेसबुक पर सरकारी कर्मचारी ने की अभद्र टिप्पणी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
x
बड़ी खबर

यूपी के बांदा में फेसबुक पोस्ट के जरिये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कथित अभद्र टिप्पणी करना एक सरकारी कर्मचारी को भारी पड़ गया. शख्स बांदा के लोक निर्माण विभाग (PWD) में चीफ इंजीनियर ऑफिस में क्लर्क के पद पर तैनात है. पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक लोक निर्माण विभाग बांदा में क्लर्क के पद पर तैनात निजामुद्दीन सिद्दीकी ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिये सीएम योगी पर कथित अभद्र टिप्पणी की थी. जिसे पढ़कर लोग नाराज हो गए और सोशल मीडिया पर कार्रवाई की मांग करने लगे.
ऐसी मांगों पर पुलिस की भी नजर पड़ी और सोशल मीडिया सेल, आरोपी का पता लगाने में जुट गयी. छानबीन के बाद उक्त शख्स की पहचान सरकारी कर्मचारी के तौर पर हुई. पुलिस ने केस दर्ज कर उसे शहर के खाईंपार इलाके से गिरफ्तार कर लिया है.
बांदा पुलिस की ओर से जारी बयान में बताया गया कि "दिनांक 28 अगस्त को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के विरुद्ध अपनी फेसबुक आईडी से अभद्र टिप्पणी करने वाले अभियुक्त निजामुद्दीन सिद्दीकी को गिरफ्तार किया गया है. अभियुक्त लोक निर्माण विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत है. उसके खिलाफ अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है."
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story