भारत

सरकारी कर्मचारी ने मांगे रुपये...वायरल वीडियो के बाद जिले में खलबली

jantaserishta.com
30 April 2025 4:00 PM IST
सरकारी कर्मचारी ने मांगे रुपये...वायरल वीडियो के बाद जिले में खलबली
x

सांकेतिक तस्वीर

मचा हड़कंप.
कैमूर: बिहार के कैमूर जिले में सरकार की चल रही विभिन्न योजनाओं में लूट खसोट धड़ल्ले से जारी है. सरकार के कर्मचारी खुलेआम गरीबों का शोषण करने में लगे हैं और उनको बताते हैं कि जो पैसा आपसे रिश्वत के रुपए हम ले रहे हैं वह मेरे ही पास नहीं रहता है बल्कि बीडीओ साहब का भी इसमें हिस्सा होता है.
दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है. वीडियो में दिख रहा व्यक्ति आवास योजना का सर्वेयर बताया जा रहा है. जो भभुआ प्रखंड के रतवार पंचायत में जिनका आवास नहीं है, उनका सर्वे कर नाम जोड़ने का काम कर रहा है. इसका नाम बालकीशून है. आवास योजना में नाम जोड़ने के लिए प्रति व्यक्ति से ₹2000 की मांग करते हुए सुना और देखा जा सकता है. साथ ही कहा जा रहा है की जो पैसा ले रहे हैं, उसमें बीडीओ साहब को प्रति पंचायत राशि देना होता है. कई लोगों से पैसा लेने और कुछ लोगों का नाम जुड़ने की लिस्ट मिलने की बात बता रहा है.
वायरल वीडियो के बाद जिले में खलबली मच गई है. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है. भभुआ प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि एक वीडियो मेरे पास भी आया है. वीडियो में दिख रहा है व्यक्ति भभुआ प्रखंड के रतवार पंचायत का पंचायत रोजगार सेवक बालकिशून है, जो आवास योजना का सरवेयर का काम कर रहा है.
वीडियो में वह पैसा मांगते हुए दिख रहा है.जो कि सरासर गलत है. मामले में जांच की जा रही है. जांच के बाद रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारी को भेजी जाएगी और कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story