भारत

बर्थडे पार्टी में मकान मालकिन को बुलाकर किया रेप, सरकारी कर्मचारी पर आरोप

Nil dhankar
12 May 2025 7:30 AM IST
बर्थडे पार्टी में मकान मालकिन को बुलाकर किया रेप, सरकारी कर्मचारी पर आरोप
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। लखनऊ में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां सुशांत गोल्फ सिटी में रहने वाली एक विधवा ने मकान में किराए पर रहने वाले आडिट भवन के कर्मचारी हेमंत प्रताप उर्फ राजन के खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात और शोषण का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि हेमंत ने उसे अपने जन्मदिन की पार्टी के बहाने बुलाया। नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर रेप किया। विरोध पर शादी का झांसा देकर कई माह तक शोषण करता रहा। फिर गर्भपात कराकर अपने ट्रांसफर की बात कहकर छोड़कर चला गया।

इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि वह सात साल की बेटी के साथ मां के घर पर रहती है। हेमंत किराए पर रहता था। वह गोमतीनगर आडिट भवन में कर्मचारी था। जुलाई माह में उसका जन्मदिन था। उसने पार्टी की बात कहकर घर बुलाया। कोल्ड ड्रिंक, केक में नशीला पेय पिलाया। बेहोश होने पर उसने दुष्कर्म किया।इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर पांच माह तक शोषण किया। इस बीच गर्भवती हो गई तो उसने दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। इसके बाद एकाएक बिना बताए कमरे से सामान निकाला और रात में चला गया। किसी तरह से बात हुई तो टाल मटोल करता रहा। इस बीच एक दिन मां के साथ आडिट भवन पहुंची तो गेट पर ही हेमंत मिल गया। बात करने की कोशिश की तो वह गाली-गलौज कर धमकी देने लगा।

इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला ने किराएदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की है। शिकायत के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Next Story