भारत

सरकारी डॉक्टर पर हमला, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी की तलाश जारी

jantaserishta.com
30 Aug 2025 10:30 AM IST
सरकारी डॉक्टर पर हमला, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी की तलाश जारी
x
सनसनीखेज मामला सामने आया है.
मुंबई: मुंबई के भांडुप में एक सरकारी अस्पताल में डॉक्टर के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भांडुप पुलिस स्टेशन ने इस घटना में शामिल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके तलाश शुरु कर दी है।
पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), धारा 132 (सार्वजनिक सेवक को कर्तव्य निर्वहन से रोकने के लिए हमला) और महाराष्ट्र मेडिकेयर सेवा व्यक्ति एवं मेडिकेयर सेवा संस्थान (हिंसा और संपत्ति नुकसान की रोकथाम) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना भांडुप पश्चिम के नागरदास नगर में स्थित टेंभीपाडा नगरपालिका औषधालय में हुई। 45 वर्षीय सरकारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अतुल नारायण पाटिल अपने केबिन में मरीजों की देखभाल में व्यस्त थे। तभी एक स्थानीय युवक बिना अनुमति उनके केबिन में घुस आया।
आरोपी युवक ने आक्रामक रवैया अपनाते हुए पूछा, "तुम डॉक्टर हो क्या? पेशेंट इतनी देर से बाहर बैठे हैं, तुम भी थोड़ी देर बैठो।" इसके बाद उसने अपने मोबाइल से डॉक्टर का वीडियो बनाना शुरू कर दिया और उनके साथ गाली-गलौज की। जब डॉ. पाटिल ने रिकॉर्डिंग बंद करने का अनुरोध किया, तो युवक ने उन पर हमला कर दिया और मारपीट की।
घटना के बाद डॉ. पाटिल इलाज के लिए मुलुंड के अग्रवाल अस्पताल गए, जहां कथित तौर पर आरोपी ने उनका पीछा भी किया। डॉ. पाटिल की शिकायत के आधार पर भांडुप पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और मामला दर्ज किया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है। इस घटना के बाद चिकित्सकों में रोष देखा जा रहा है। पीड़ित डॉक्टर ने मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story