भारत
मोदी सरकार का एक्शन, आतंकी समूहों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे 14 मोबाइल ऐप ब्लॉक
jantaserishta.com
1 May 2023 5:48 PM IST

x
जानें नाम.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारत सरकार ने 14 मोबाइल मैसेजिंग एप्लिकेशन को ब्लॉक कर दिया है, जिनका इस्तेमाल मुख्य रूप से जम्मू-कश्मीर स्थित आतंकवादी संगठनों द्वारा किया जा रहा था। रिपोर्ट के अनुसार प्रतिबंधित ऐप में क्रायपवाइजर, एनिग्मा, सेफस्विस, विकरमे, मीडियाफायर, ब्रियर, बीचैट, नंदबॉक्स, कॉनियन, आईएमओ, एलिमेंट, सेकेंड लाइन, जांगी और थेरेमा शामिल हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि यह निर्णय खुफिया एजेंसियों के इनपुट के अनुसार लिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन ऐप्स को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69ए के प्रावधानों के तहत ब्लॉक किया गया था।
Tagsभारत सरकारमोबाइल ऐपमोबाइल ऐप ब्लॉकआतंकी समूहGovernment of IndiaMobile AppMobile App BlockTerrorist Group
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





