भारत

बैन: सरकार ने सभी पटाखों की बिक्री और जलाने पर लगाया प्रतिबंध, प्रेस कॉन्फेंस में ऐलान

jantaserishta.com
11 Sept 2023 2:15 PM IST
बैन: सरकार ने सभी पटाखों की बिक्री और जलाने पर लगाया प्रतिबंध, प्रेस कॉन्फेंस में ऐलान
x
पुलिस को पटाखों से सम्बंधित लाइसेंस नहीं देने के निर्देश जारी किए गए
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में इस साल भी पटाखों के जलाने और बेचने पर रहेगा प्रतिबन्ध रहेगा. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने इसका ऐलान करते हुए कहा कि 'मुख्यमंत्री ने निर्णय लिया है कि सर्दियों में सभी पटाखों की बिक्री, और जलाने पर प्रतिबन्ध रहेगा.' उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस को पटाखों से सम्बंधित लाइसेंस नहीं देने के निर्देश जारी किए गए.
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली पुलिस को पटाखों से सम्बंधित लाइसेंस नहीं देने के निर्देश जारी किए गए हैं. उन्होंने NCR शासित राज्यों से पटाखों का लाइसेंस नहीं देने की अपील की. गोपाल राय ने कहा, 'धार्मिक आस्थाओं को मनाया जाए और लोगों की ज़िन्दगी को भी बचाया जाए. दिल्ली वाले दिए के साथ दिवाली मनाते हैं. ज़िन्दगी बचाने के लिए सामूहिक प्रयास ज़रूरी हैं. दिए जलाएंगे और दिवाली मनाएंगे.'
उन्होंने कहा कि दिल्ली के प्रदूषण वाले हॉटस्पॉट पर मॉनिटरिंग शुरू कर दी गई है और विंटर एक्शन प्लान लागू किया जाएगा. आपको बता दें कि पिछले साल भी दिल्ली में पटाखे प्रतिबंधित थे.
दरअसल अक्टूबर से दिल्ली की हवा खराब होने लगती है. इसके दो कारण हैं. पहला तो ये कि अक्टूबर से मौसम बदलने लगता है. तापमान गिर जाता है और हवा की स्पीड पर भी असर पड़ता है. दूसरा इसी मौसम में दिल्ली के आसपास के राज्यों में किसान पराली भी जलाना शुरू करते हैं. इससे प्रदूषण और बढ़ता है. दिवाली में पटाखे फोड़ने से हालात और खराब हो जाते हैं. दिल्ली में सदर बाजार, चांदनी चौक, कोटला, रोहिणी, लक्ष्मी नगर आदि बाजार मुख्य रूप से पटाखों के कारोबार के केंद्र हैं.पटाखों के बैन से लोगों के रोजगार पर भी बुरा असर पड़ा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story