भारत

सरकार और सुरक्षा एजेंसियों को है राहुल गांधी की चिंता, लेकिन प्रोटोकॉल का उल्लंघन करना गांधी परिवार की आदत है: भाजपा

jantaserishta.com
29 Dec 2022 3:03 PM IST
सरकार और सुरक्षा एजेंसियों को है राहुल गांधी की चिंता, लेकिन प्रोटोकॉल का उल्लंघन करना गांधी परिवार की आदत है: भाजपा
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का मसला उठाने पर पलटवार करते हुए भाजपा ने कहा है कि सरकार और देश की सुरक्षा एजेंसियों को राहुल गांधी की चिंता है लेकिन राहुल गांधी स्वयं लगातार सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते रहते हैं। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा असफल हो रही है इसलिए सुर्खियों में बने रहने के लिए कांग्रेस इस तरह के बचकाने बयान दे रही है। जबकि सुरक्षा एजेंसी ने आज यह साफ कर दिया है कि राहुल गांधी की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगी है बल्कि राहुल गांधी ने स्वयं 2020 से लेकर अब तक 113 बार सुरक्षा से जुड़े नियमों और प्रोटोकॉल को तोड़ा है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या राहुल गांधी को स्वयं अपनी सुरक्षा की चिंता है?
भाटिया ने यह भी कहा कि सिर्फ राहुल गांधी ही नहीं बल्कि सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा, तीनों ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए कई बार बुलेटप्रूफ कार तक का इस्तेमाल नहीं किया है।
भाटिया ने आगे कहा कि सुरक्षा एजेंसी सीआरपीएफ के वक्तव्य से यह साफ हो गया है कि राहुल गांधी की सुरक्षा में न तो कोई चूक हुई है और न ही कोई सेंध लगी है लेकिन इसके बावजूद सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए कांग्रेस इस पर बयानबाजी कर बेबुनियाद आरोप लगा रही है।
भाजपा प्रवक्ता ने नसीहत देते हुए कहा कि राहुल गांधी को सुरक्षा से जुड़े प्रोटोकॉल और नियमों का पालन जरूर करना चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story