भारत

फर्जी मार्कशीट से मिल गई स्टेटिक मजिस्ट्रेट की नौकरी, फिर...

jantaserishta.com
30 Aug 2023 8:39 AM IST
फर्जी मार्कशीट से मिल गई स्टेटिक मजिस्ट्रेट की नौकरी, फिर...
x
वह फेल हो गया था.
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने कानपुर यूनिवर्सिटी की फर्जी बीएससी की मार्कशीट बनवाकर स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट की नौकरी हासिल कर ली. फर्जी मार्कशीट लगाने के साथ ही उसने अधीनस्थ चयन आयोग की परीक्षा भी पास कर ली, लेकिन जब चयन होने के बाद बीएससी की मार्कशीट यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जांच के लिए डाली गई, तो पता चला कि मार्कशीट फर्जी है.
जांच में पता चला कि संतोष कुमार नाम का छात्र साल 2012 में बीएससी कर रहा था, लेकिन वह फेल हो गया था. इसके बाद उसकी बीएससी पास की मार्कशीट कैसे बन गई, इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है. संतोष कुमार गौड़ गोरखपुर का रहने वाला है. वर्तमान में वह लखनऊ में गोमती नगर एरिया में रह रहा था. इस पूरे मामले को लेकर कानपुर यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने कल्याणपुर थाने में शिकायत की है. इस शिकायत में कहा गया है कि संतोष कुमार नाम के छात्र ने फर्जी मार्कशीट के सहारे अधीनस्थ चयन आयोग की परीक्षा पास की है.
पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि संतोष कुमार गौड़ स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट बन चुका है और इस समय लखनऊ के गोमती नगर में रह रहा है. पुलिस ने मंगलवार शाम फर्जी मार्कशीट के सहारे स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट बनने वाले संतोष कुमार गौड़ को गिरफ्तार कर लिया.
कल्याणपुर के एसीपी विकास पांडे का कहना है कि कानपुर सिटी के अधिकारी के द्वारा शिकायत की गई थी कि उनके यहां छात्र संतोष कुमार ने फर्जी ढंग से बीएससी की मार्कशीट किसी तरह बनवाई है, उसी के सहारे वह अधीनस्थ चयन आयोग की परीक्षा पास कर चुका है. पुलिस ने इस रिपोर्ट के आधार पर जांच करके संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. आगे मामले की जांच की जा रही है कि मार्कशीट किसने और कहां से बनवाई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story