विदेश से अनुमति मिली...भारत में की शादी, हिंदू लड़के ने मुस्लिम लड़की से रचाई शादी

ग्वालियर. 'महजब, मुल्क और जुबान प्यार में कभी बाधा नहीं बनते,' ये कहावत एक बार फिर सही साबित हुई. अफ्रीकी देश मोरक्को की मुस्लिम लड़की को अपने मुल्क से 8 हजार किलोमीटर दूर ग्वालियर के हिन्दू लड़के से प्यार हुआ. युवती ने प्यार की खातिर अपना मुल्क छोड़ दिया. लड़के ने भी युवती के पिता को भरोसा दिया कि वो उसका कभी धर्म परिवर्तन नहीं कराएगा. दोनों अपने-अपने धर्म-संस्क्रति का पालन करते हुए पति-पत्नी बने रहेंगे. इसके बाद मोरक्को की मुस्लिम युवती ने और ग्वालियर के हिंदू युवक ने बुधवार को एडीएम कोर्ट में शादी रचा ली. कुछ दिन में दोनों हिंदू रीति-रिवाज से भी शादी करेंगे और कोविड के बाद रिशेप्शन भी देंगे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





