मिला नया स्पीकर, अवध बिहारी चौधरी बिहार विधानसभा के अध्यक्ष बने

पटना: बिहार में सरकार बदलने के बाद शुक्रवार को विधानसभा को नया स्पीकर भी मिल गया। आरजेडी के वरिष्ठ नेता अवध बिहारी चौधरी सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए। सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने अवध बिहारी को स्पीकर की कुर्सी पर बैठाया। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी उन्हें बधाई दी। अवध बिहारी चौधरी सीवान से आते हैं और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के काफी करीबी हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





