भारत

पति की दूसरी शादी करा दी गई, फिर जो हुआ...

jantaserishta.com
23 Sept 2022 12:22 PM IST
पति की दूसरी शादी करा दी गई, फिर जो हुआ...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

अजब गजब मामला सामने आया है.
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में अजब गजब मामला सामने आया है, संतान ना होने पर महिला ने वंश चलाने के लिए पति की दूसरी शादी करा दी. पति शादीशुदा है, इस बात की जानकारी दूसरी पत्नी को शादी के बाद हुई. दूसरी शादी को जब यह पता चला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. धोखाधड़ी का शिकार हुई महिला ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है.
हाथरस की रहने वाली रीना की शादी 4 जुलाई 2022 को बरौली अहीर इलाके में रहने वाले अंकुर से हुई थी. रीना विदा होकर ससुराल पहुंची तो उसे पता चला कि पति पहले से शादीशुदा है. पहली पत्नी के कोई संतान नहीं है, इसलिए पहली पत्नी ने ही उसकी अपने पति से दूसरी शादी करा दी है.
पीड़ित महिला का आरोप है कि पति की पहली पत्नी के पुलिस महकमे में तैनात रिश्तेदार अब उसे धमका रहे हैं, संतान पैदा करने पर 10 लाख रुपए देने की बात कह रहे हैं, कह रहे है कि संतान पैदा होने के बाद तुम पति अंकुर को तलाक दे देना, बदले में हम तुम्हें 10 लाख रुपये दे देंगे, तुम अपनी दूसरी शादी कर लेना.
महिला से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. रीना कैमरे के सामने आकर आपबीती बताने के लिए तैयार नहीं है, लेकिन फोन पर हुई बातचीत में रीना ने इतना जरूर कहा कि पति के साथ उसके समझौते की बातचीत चल रही हैं. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story