भारत
मिले 24 नए आईपीएस, 2 ने कॉन्स्टेबल से IPS तक का सफर किया तय
jantaserishta.com
24 July 2023 4:23 PM IST

x
दोनों धाकड़ इंटरनेशनल एथलीट रही हैं.
रांची: झारखंड को 24 नए आईपीएस मिले हैं। ये राज्य में डीएसपी के तौर पर तैनात थे और इन्हें हाल में संघ लोक सेवा आयोग ने आईपीएस में प्रोन्नति दी है। इन अधिकारियों को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में आईपीएस का बैज लगाया। इनमें से छह अफसरों को 2017, 12 को 2019 और और छह को 2020 बैच अलॉट किया गया है। सीएम ने इस मौके पर उम्मीद जताई कि राज्य में आईपीएस की संख्या बढ़ने से विधि-व्यवस्था बेहतर और अपराधों पर नियंत्रण में मदद मिलेगी।
खास बात यह है कि आईपीएस के तौर पर प्रोन्नत होने वालों में दो ऐसे भी हैं, जिन्होंने कांस्टेबल से आईपीएस तक का सफर तय किया है। इनके नाम हैं सरोजिनी लकड़ा और एमेल्डा एक्का। दरअसल, ये दोनों धाकड़ इंटरनेशनल एथलीट रही हैं और पुलिस डिपार्टमेंट में इनकी एंट्री वर्ष 1986 में स्पोर्ट्स कोटे से कांस्टेबल के तौर पर हुई थी। इसी दौरान दोनों ने उच्च शिक्षा हासिल की। इसके साथ ही राज्य एवं पुलिस डिपार्टमेंट को गर्व के कई मौके दिए।
गत 19 जून को दिल्ली में यूपीएससी में राज्य सरकार के शीर्ष अधिकारियों के साथ हुई बैठक में झारखंड की राज्य पुलिस सेवा के 24 अफसरों को आईपीएस में प्रमोट करने पर सहमति बनी थी। जिन अफसरों को आईपीएस का बैज मिला, उनमें सरोजनी लकड़ा और एमेल्डा एक्का के अलावा सादिक अनवर रिजवी, अरविंद कुमार सिंह, विकास कुमार पांडेय, विजय आशिष कुजूर, दीपक कुमार शर्मा, राज कुमार मेहता, शंभु कुमार सिंह, अजय कुमार सिन्हा, अनूदीप सिंह, पूज्या प्रकाश, शाहदेव साव, अमित कुमार सिंह, अजीत कुमार, मुकेश कुमार, दीपक कुमार पांडेय, अनिमेष नैथानी, अजय कुमार, आरिफ एकराम, डॉ. बिमल कुमार, मनीष टोप्पो, कैलाश करमाली और पितांबर सिंह खेरवार शामिल हैं।
Tagsझारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड आईपीएसआईपीएसकांस्टेबल बने आईपीएसJharkhandJharkhand NewsJharkhand IPSIPSConstable became IPS
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





