भारत
गोरखपुर: वंदे भारत ट्रेन को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, बच्चों से की बातचीत
jantaserishta.com
7 July 2023 5:34 PM IST

x
देखें वीडियो.
गोरखपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गोरखपुर रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन को लखनऊ के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से बातचीत भी की।
रेलवे के अधिकारियों के अनुसार पीएम मोदी ने पहले जोधपुर वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअल रवाना किया। इसके बाद उन्होंने रिमोट का बटन दबाकर जंक्शन के पुनर्विकास का शिलान्यास किया। गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 मिनट मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने सी-वन कोच के अंदर जाकर बच्चों से वार्ता की। इसके बाद केबिन में जाकर लोको पायलट से वार्ता की। गोरखपुर जंक्शन से मॉडल को देखने के बाद शिलान्यास किया।
उन्होंने पहले जोधपुर-अहमदाबाद वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उसके बाद गोरखपुर-लखनऊ जाने वाली वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई। इससे पहले उन्होंने स्टेशन के पुनर्विकास कार्य की आधारशिला रखी। उन्होंने वंदे भारत ट्रेन में प्रवेश कर इंजन व अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। गोरखपुर में झमाझम बारिश हो रही थी। इसी बीच पीएम को देखने के लिए स्टेशन परिसर के बाहर लोगों की भारी भीड़ जुटी थी। पीएम के काफिले को देख लोगों ने भारत माता और पीएम मोदी के नारे लगाए। गोरखपुर रेलवे बोर्ड के सीईओ अनिल कुमार लाहोटी ने कहा कि हमारे इस मार्ग में जो सबसे तेज ट्रेन है, उसकी तुलना में वंदे भारत लगभग 2 घंटे की बचत करेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





