
गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर पर सुरक्षाकर्मियों पर हमले के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी के जेल जाने के बाद उसके मां-बाप भी घर आ गए। पुलिस ने उनके घर की चाबी सौंप दी है। उनसे एटीएस लखनऊ में पूछताछ कर रही थी। उधर, गोरखपुर जेल में बंद मुर्तजा की दिनचर्या सोमवार को भी सामान्य रही। जेल में उससे मिलने कोई नहीं गया। मुर्तजा को जेल प्रशासन ने हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा है। उसकी विशेष निगरानी की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





