भारत

गोरखनाथ मंदिर हमला: NIA की टीम करेगी आरोपी मुर्तजा अब्बासी से पूछताछ, खुलेंगे हमले के राज

jantaserishta.com
9 April 2022 10:26 AM IST
गोरखनाथ मंदिर हमला: NIA की टीम करेगी आरोपी मुर्तजा अब्बासी से पूछताछ, खुलेंगे हमले के राज
x

लखनऊ: गोरखनाथ मंदिर के सुरक्षाकर्मियों पर हमले के मामले में गिरफ्तार आरोपी अहमद मुर्तज़ा अब्बासी से अब NIA की टीम पूछताछ करेगी. बता दें कि अभी तक इस केस में पुलिस मुर्तजा अब्बासी से पूछताछ कर रही थी, लेकिन अब NIA की सदस्यीय टीम आऱोपी मुर्जता से पूछताछ करेगी. इतना ही नहीं इस बारे में NIA की टीम अपनी रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी सौंपेगी.

बता दें कि इस केस की कमान अब NIA को भी सौंपी जा सकती है. अब्बासी से पूछताछ के बाद NIA की टीम एक रिपोर्ट तैयार करेगी. इस रिपोर्ट को गृह मंत्रालय को सौंपा जाएगा.
वहीं पुलिस को इस केस में हनी ट्रैप कनेक्शन की जानकारी भी मिली थी. अहमद मुर्तजा अब्बासी ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि एक लड़की ने अपनी फोटो भेजकर भारत आकर मिलने का वादा किया था. इतना ही नहीं मुर्जता ने मदद के लिए 40,000 रुपये भी भेजे थे. इसके बाद Email के जरिए ही बातचीत शुरू हो गई. इसके बाद अब्बासी ISIS में शामिल होने की तैयारी करने लगा था. इसके बाद उसकी ISIS के लोगों से बातचीत शुरू हो गई.
अब्बासी ने पुलिस को बताया था कि उसने लड़की के बताए बैंक अकाउंट में तीन बार रुपये ट्रांसफर किए थे. गौरतलब है कि अब आरोपी मुर्तजा अहमद अब्बासी के पिता को यूपी एटीएस ने तलब किया है. उसके पिता मुनीर अहमद अब्बासी को नोटिस जारी कर बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है.अहमद मुर्तजा की बीमारी में पुराने इलाज और लम्बे समय से हो रही संदिग्ध गतिविधियों को लेकर एटीएस ने पिता को अपनी जांच के दायरे में शामिल गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story