भारत
गोपीनाथ मंदिर को लेकर बड़ी खबर, शीर्ष भाग एक तरफ झुकने की शिकायत पर ASI ने लिया संज्ञान
jantaserishta.com
27 Jun 2023 5:56 PM IST

x
DEMO PIC
चमोली: चमोली के गोपीनाथ मंदिर का शीर्ष भाग एक तरफ झुकने की शिकायत मिलने के बाद अब भारतीय पुरातत्व विभाग ने संज्ञान लिया है। मंदिर में अधिकारियों के निरीक्षण के बाद मरम्मत शुरू कर दिया गया है। जिससे मंदिर के पुजारी और भंडारी भी संतुष्ट नजर आ रहे हैं।
शीर्ष भाग झुकने की सूचना भगवान गोपीनाथ के पुजारी हरीश भट्ट ने सोशल मीडिया पर दी थी। बीते दिनों भगवान गोपीनाथ के पुजारी हरीश भट्ट ने सोशल मीडिया पर कहा था कि गोपीनाथ मंदिर बीते कई वर्षों से एक तरफ से झुक रहा है। जिससे भविष्य में मंदिर को खतरा उत्पन्न हो सकता है।
मंदिर में झुकाव की खबर के बाद स्थानीय प्रशासन के एसडीएम, तहसीलदार और पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने सर्वेक्षण किया। जिसके बाद मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। मंदिर में झुकाव की खबर के बाद भगवान गोपीनाथ के प्रति आस्था रखने वाले भक्त चिंतित हो उठे थे।
गोपीनाथ मंदिर में मरम्मत शुरू होने पर पुजारियों सहित स्थानीय लोगों की चिंता कम हुई है। मंदिर के पुजारी और भंडारी अमित रावत का कहना है कि बीते कई सालों से मंदिर का झुकाव एक तरफ देखने को मिला है। जिसका हमारे द्वारा पुरातत्व विभाग से पत्राचार किया गया। उन्होंने कहा कि गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत को भी कई बार इस मसले की जानकारी दे चुके हैं। वहीं, अब मंदिर के मरम्मत का कार्य शुरू हो चुका है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





