भारत

जेल से छूटा गुंडा, दर्जनों गाड़ियों का काफिला निकाला, ऐसे हुई थी गिरफ्तारी

jantaserishta.com
29 Jun 2024 11:52 AM IST
जेल से छूटा गुंडा, दर्जनों गाड़ियों का काफिला निकाला, ऐसे हुई थी गिरफ्तारी
x
देखें वीडियो.
लखनऊ: जमानत पर छूटे मुख्तार अंसारी के एक गुर्गे अभिषेक सिंह उर्फ बाबू को लेने के लिए उसके समर्थक जिला जेल पहुंच गए। जेल के बाहर से दर्जनों गाड़ियों का काफिला निकाला गया। सड़क घेर कर चल रहे काफिले के कारण अफरा-तफरी मच गई। अभिषेक सिंह ने खुद ही इंस्टाग्राम पर काफिले का वीडियो रील अपलोड किया। जो शुक्रवार को सोशल मीडिया में वायरल हो गया। गोमतीनगर विस्तार कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। हम वायरल वीडियो की पुष्टि
नहीं करते है।
शुक्रवार को एक्स पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें जेल से जमानत पर छूटा अभिषेक सिंह उर्फ बाबू समर्थकों के साथ कारों काफिला निकालते हुए दिखाई पड़ा। अभिषेक ने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफिले की फुटेज अपलोड की थी। जो एक्स पर वायरल हुई। एडीसीपी पूर्वी अमित कुमावत ने बताया कि वायरल वीडियो जी-20 चौराहे के पास का है। फुटेज के आधार पर गोमतीनगर विस्तार कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है।
सितंबर 2020 में तत्कालीन पुलिस कमिश्नर सुजीत पाण्डेय ने मुख्तार अंसारी गिरोह के खिलाफ अभियान चलाया था। एक साथ 42 जगहों पर दबिश देकर गिरोह से जुड़े कई लोगों को दबोचा गया था। जिसमें अभिषेक सिंह उर्फ बाबू भी शामिल था। जिसके खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई हुई। मुख्तार के साथ जुड़ कर जमीनों पर कब्जा और रंगदारी वसूलने में अभिषेक के शामिल होने का दावा पुलिस ने किया था। आरोपी के पास से कई गाड़ियां भी मिली थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story