भारत
कोर्ट सीजर रूम से करोड़ों का सामान चोरी, मच गया हड़कंप
jantaserishta.com
5 April 2023 8:55 AM IST

x
DEMO PIC
चार किलो हेरोइन, 1.5 किलो चरस, 500 से अधिक साइकोट्रोपिक ड्रग्स के कैप्सूल के साथ-साथ नकली नोट भी शामिल हैं।
जम्मू (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में एक अदालत के जब्ती कक्ष से करोड़ों रुपए के सामान की चोरी होने की सूचना मिली है। सूत्रों ने कहा कि, चोरी किए गए सामानों में चार किलो हेरोइन, 1.5 किलो चरस, 500 से अधिक साइकोट्रोपिक ड्रग्स के कैप्सूल के साथ-साथ नकली नोट भी शामिल हैं।
यह घटना राजौरी कोर्ट परिसर में 'मलखाना' कहे जाने वाले अदालती जब्ती कक्ष में कड़ी सुरक्षा के बावजूद हुई है।
सूत्रों ने कहा कि ऐसी जगह पर चोरी की घटना बहुत आश्चर्यजनक है और यह अंदरूनी लोगों की संलिप्तता के बिना संभव नहीं है।
बताया जा रहा है कि चोरी सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को हुई है।
सूत्रों ने कहा कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं और राजौरी की न्यायपालिका ने इस घटना को बहुत गंभीरता से लिया है।
Tagsजम्मू-कश्मीरजम्मू-कश्मीर न्यूज़जम्मू-कश्मीर पुलिसकरोड़ों का सामान चोरीचोरीJammu-KashmirJammu-Kashmir NewsJammu-Kashmir Policegoods worth crores stolenstolen
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





