भारत

शिक्षिका के ऊपर से गुजरी गई मालगाड़ी, दोनों पटरी के बीच लेटकर बचाई जान, VIDEO

jantaserishta.com
11 Feb 2023 11:48 AM IST
शिक्षिका के ऊपर से गुजरी गई मालगाड़ी, दोनों पटरी के बीच लेटकर बचाई जान, VIDEO
x
रेलवे स्टेशन पर एक हैरान कर देने वाला घटना सामने आई है।
गया (आईएएनएस)| बिहार के गया जिले के टनकुप्पा रेलवे स्टेशन पर एक हैरान कर देने वाला घटना सामने आई है। एक शिक्षिका के ऊपर से पूरी मालगाड़ी गुजर गई, फिर भी वह सुरक्षित बच निकली। टनकुप्पा पंचायत की बादिलगिहा गांव स्थित मिडिल स्कूल की शिक्षिका विनीता कुमारी अपने घर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए शुक्रवार की दोपहर टनकुप्पा स्टेशन पहुंची।
मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली विनीता जब स्टेशन पहुंचीं, तो अप मेन लाइन पर वाराणसी-आसनसोल पैंसेजर ट्रेन खड़ी थी।
जल्दबाजी में ट्रेन पकड़ने को लेकर वह अप लूप लाइन पर पहले से खड़ी मालगाड़ी के नीचे से पार करने लगी। इसी दौरान मालगाड़ी खुल गई और शिक्षिका ट्रैक पर फंसी रह गई।
इस दौरान आसपास के लोगों ने उसे दोनो पटरियों के बीच लेट जाने की सलाह दी। शिक्षिका ने भी ऐसा ही किया। शिक्षिका के ऊपर से पूरी मालगाड़ी गुजर गई और वह सुरक्षित रही, तो आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।
इस घटना में महिला के सिर में मामूली चोट आई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story