भारत
Trains Canceled: मालगाड़ी हुई हादसे का शिकार, मचा हड़कंप, कई ट्रेनों पर पड़ा असर
jantaserishta.com
1 Jun 2024 1:16 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई.
Trains Canceled संबलपुर: ओडिशा में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीओआर) के संबलपुर डिवीजन में कांटाबांजी स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गए. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन इससे अन्य ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई.
एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात करीब 10.50 बजे हुई, जिससे दोनों ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई, उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त डिब्बों को हटाए जाने के बाद ट्रेन सेवाओं को फिर से बहाल कर दिया गया है.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है. रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं और मामले की जांच कर रहे हैं. घटना को देखते हुए ईसीओआर ने रायपुर-टिटलागढ़ एक्सप्रेस और जूनागढ़ रोड-रायपुर एक्सप्रेस को शनिवार के लिए रद्द कर दिया है.
बता दें कि अभी तीन दिनों पहले ही महाराष्ट्र के पालघर में मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए थे जिससे कई ट्रेनें प्रभावित हुई थी. वेस्टर्न रेलवे ने मुंबई की कुछ लोकल ट्रेनों को कैंसिल कर दिया था जबकि कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए थे. पश्चिम रेलवे (Western Railway) के मुताबिक, मुंबई की दहानू रोड-पनवेल-वसई रोड, वसई रोड-पनवेल-वसई रोड और वसई रोड-पनवेल-दहानू रोड ट्रेनें पूरी तरह रद्द कर दी गई थीं.
Tagsओडिशामालगाड़ीमालगाड़ी हादसारेल हादसारेलवेOdishaGoods TrainGoods Train AccidentRail AccidentRailways
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





