भारत

रेलवे क्रॉसिंग पर हादसा: कार के परखच्चे उड़े, देखें VIDEO

jantaserishta.com
5 March 2023 9:18 AM IST
रेलवे क्रॉसिंग पर हादसा: कार के परखच्चे उड़े, देखें VIDEO
x
महिला, 15 साल के किशोर समेत तीन लोग गंभीर से घायल हो गये हैं.
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा के कोतवाली दादरी क्षेत्र में से रूपबास गोल चक्कर रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक ना होने की वजह मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से स्विफ्ट कार के परखच्चे उड़ गये, कार में सवार महिला, 15 साल के किशोर समेत तीन लोग गंभीर से घायल हो गये हैं। जिन्हे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि जिस रेलवे ट्रैक पर हादसा हुआ है ये ट्रैक एनटीपीसी के थर्मल पवार में कोयला पहुँचाने के लिये इस्तेमाल किया जाता है। आज जब एनटीपीसी की तरफ से मालगाड़ी ट्रेन, दादरी रेलवे जंक्शन की तरफ जा रही थी। उसी समय ग्राम खेड़ी की तरफ से रूपबास गोल चक्कर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर एक स्विफ्ट कार जिसे 55 वर्षीय देशराज प्रधान चला रहे थे, कार में उनकी पत्नी और उनका 15 साल का बेटा सवार था। रूपबास गोल चक्कर रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक ना होने की वजह अपनी स्विफ्ट कार निकालने की कोशिश की उसी दौरान एनटीपीसी की तरफ से आ रही मालगाड़ी ट्रेन के चपेट में आ गये, जिससे स्विफ्ट कार के परखच्चे उड गये और तीनों घायल हो गये। तीनो को घायल अवस्था में मोहन स्वरूप अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर तीनों की हालत खतरे से बाहर बता रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story