मालगाड़ी हुई बेपटरी, फंस गई कई ट्रेनें, परेशान रहे यात्री

मुंगेर: मुंगेर जिले के जमालपुर-रतनपुर रेलखंड पर सिंक लाइन के नजदीक मेन लाइन में रविवार सुबह एक मालगाड़ी बेपटरी हो गयी। मालगाड़ी बेपटरी होते ही जमालपुर-भागलपुर रेलखंड की अप/डाउन पर ट्रेनों का परिचालन करीब पांच घंटे तक ठप हो गया। वहीं जहां-तहां एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें फंसी रही। घटना की सूचना मिलते ही जमालपुर के पीडब्लूआई इंजीनियर्स व अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और एआरटी यान की मदद से करीब पांच घंटे बाद मालगाड़ी को पटरी पर लाया गया। घटना सुबह करीब 5 बजे की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





