भारत

डीजल ले जा रही मालगाड़ी में लगी आग, कई ट्रेनें प्रभावित

jantaserishta.com
13 July 2025 9:56 AM IST
डीजल ले जा रही मालगाड़ी में लगी आग, कई ट्रेनें प्रभावित
x
देखें भयानक मंजर.
तिरुवल्लूर: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर रेलवे स्टेशन के पास रविवार सुबह एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई और उसमें आग लग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह मालगाड़ी डीजल या कच्चा तेल लेकर जा रही थी।
इस घटना के बाद तिरुवल्लूर और अरक्कोणम रूट पर चेन्नई सेंट्रल की ओर आने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनों को बीच रास्ते में रोक दिया गया है, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावित ट्रेनों में मंगलुरु से आने वाली चेन्नई सेंट्रल मेल शामिल है, जो सुबह 6:10 बजे चेन्नई पहुंचने वाली थी, लेकिन इसे तिरुवल्लूर स्टेशन पर रोक दिया गया है।
इसके अलावा, अशोकपुरम से आने वाली कावेरी एक्सप्रेस, जो सुबह 6:45 बजे पहुंचने वाली थी, अरक्कोणम स्टेशन पर खड़ी है। नीलगिरी एक्सप्रेस, जिसे सुबह 6:25 बजे चेन्नई सेंट्रल पहुंचना था, तिरुवल्लनगाडू स्टेशन (तिरुवल्लूर जिले) में रुकी हुई है। वहीं, कोयंबटूर से आने वाली चेरन सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जो सुबह 7 बजे चेन्नई सेंट्रल पहुंचने वाली थी, भी अरक्कोणम स्टेशन पर खड़ी है। इस अप्रत्याशित रुकावट ने यात्रियों की यात्रा को प्रभावित किया है और उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, इन ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोका गया है। आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद है। रेलवे अधिकारी घटना की जांच में जुटे हुए हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग कैसे लगी। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि गाड़ी में डीजल था। हालांकि, रेलवे की ओर से अब तक आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null