अलविदा की नमाज अदा की गई, हर तरफ रही चाक-चौबंद सुरक्षा

लखनऊ: पूरे देश में आज ईद से पहले अलविदा की नमाज अदा की गई. उत्तर प्रदेश में अलविदा की होने वाली नमाज को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए. अलविदा की नमाज़ सम्पन्न करवाने के लिए प्रदेश भर के 29,808 धर्मगुरुओं से प्रशासन की वार्ता हुई. प्रदेश के 7,436 ईदगाहों,19,949 मस्जिदों व 2,846 संवेदनशील स्थानों पर नमाज़ सकुशल सम्पन्न हुई. अलविदा की नमाज़ सकुशल सम्पन्न करवाने में 46 कम्पनी PAC, 07 कंपनी CAPF का सहयोग लिया गया. इस बार सड़कों पर नमाज अदा नहीं की गई. कुल मिला-जुलाकर देखा जाए तो छिटपुट विरोध प्रदर्शन को छोड़कर नमाज़ शांति से सम्पन्न हुई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





