भारत

अलविदा डॉक्टर साहब…कांग्रेस मुख्यालय पहुंचा मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर, सोनिया-राहुल और प्रियंका मौजूद

jantaserishta.com
28 Dec 2024 9:26 AM IST
अलविदा डॉक्टर साहब…कांग्रेस मुख्यालय पहुंचा मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर, सोनिया-राहुल और प्रियंका मौजूद
x
पार्टी कार्यकर्ता और आम लोग मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन कर रहे हैं.
Manmohan Singh: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर AICC (कांग्रेस) मुख्यालय लाया गया है. कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ मनमोहन सिंह का परिवार भी यहां मौजूद है. पार्टी कार्यकर्ता और आम लोग मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन कर रहे हैं. थोड़ी देर बाद यहां से उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी.
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज राजकीय सम्मान से साथ किया जाएगा. गृह मंत्रालय की तरफ से नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर 11.45 बजे अंतिम संस्कार कराने का फैसला लिया गया है.
कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दल उनका स्मारक बनाने की मांग कर रहे हैं, जिस पर सरकार ने सहमति दी है. इसके लिए एक ट्रस्ट बनाने का फैसला लिया गया है. बता दें कि गुरुवार (26 दिसंबर) रात मनमोहन सिंह का दिल्ली के AIIMS अस्पताल में निधन हुआ था. उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें भर्ती कराया गया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story