भारत

धमाकेदार ऑफर! इन कस्टमर को फ्री मिल रहा है 50 GB डेटा, जाने कैसे उठाए फायदा

jantaserishta.com
29 Dec 2020 2:32 PM IST
धमाकेदार ऑफर! इन कस्टमर को फ्री मिल रहा है 50 GB डेटा, जाने कैसे उठाए फायदा
x
कंपनी कस्टमर्स को लुभाने के लिए लगातार कुछ ऑफर्स ला रही है.

Vodafone Idea कुछ समय पहले रिब्रांड हो कर VI हो गए हैं. कंपनी कस्टमर्स को लुभाने के लिए लगातार कुछ ऑफर्स ला रही है. चूंकि फ्री डेटा लोगों को ज्यादा पसंद आ रहा है, ऐसे में कंपनी ने अपने सेलेक्ट यूजर्स को 50GB फ्री डेटा देने का ऐलान किया है.

VI द्वारा दिया जाने वाले ये 50GB फ्री डेटा दरअसल लॉन्ग टर्म प्रीपेड यूजर्स के लिए है. यानी वैसे यूजर्स जिन्होंने 365 दिन की वैलिडिटी वाला ये खास पैक ऐक्टिवेट कराया है. उन्हें ही एडिशनल 50GB डेटा दिया जाएगा.
VI के वैसे यूजर्स जो 1,499 रुपये का प्रीपेड प्लान यूज करते हैं उन्हें ये एडिशनल डेटा मिलेगा. आपको बता दें कि 1,499 रुपये के इस प्लान के साथ अब टोटल 74GB डेटा मिलेगा, यानी इससे पहले डेटा कम था.
VI के इस प्लान के साथ पहले 24GB ही डेटा मिलता था. इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, 3600 एसएमस मैसेज और 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है. दूसरी सुविधाएं पहले जैसी ही मिलेंगी, लेकिन अब इसमें एडिशनल डेटा ऐड कर दिया जाएगा.
गौरतलब है कि इस प्लान के साथ यूजर्स को Vi Movies और Vi TV ऐप भी का ऐक्सेस भी मिलेगा जहां फिल्में और ऑरिजनल वेब सीरीज होती हैं.
OnlyTech की रिपोर्ट के मुताबिक VI द्वारा दिया जाने वाला ये एडिशनल डेटा 1,499 रुपये के प्रीपेड प्लान वाले हर कस्टमर्स को नहीं, बल्कि चुनिंदा कस्टमर्स को ही मिलेगा. जो लोग इसके लिए योग्य हैं उन्हें कंपनी मैसेज के जरिए ये इनफॉर्म कर रही है.
वोडाफोन आईडिया द्वारा दिए जा रहे इस 50GB एडिशनल डेटा को अवेल करने के लिए यूजर्स को Vi ऐप का सहारा लेना होगा. इस ऐप में जा कर भी चेक कर सकते हैं कि आप इस डेटा ऑफर के लिए योग्य हैं या नहीं. ऐप में रिकॉमेंडेड सेक्शन में चेक कर सकते हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story