भारत

गुड न्यूज! अरुणाचल प्रदेश से लापता युवक को चीनी सेना ने भारत को सौंपा, केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी

jantaserishta.com
27 Jan 2022 2:15 PM IST
गुड न्यूज! अरुणाचल प्रदेश से लापता युवक को चीनी सेना ने भारत को सौंपा, केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी
x

नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश से लापता युवक को आखिरकार चीन ने भारत को वापस सौंप दिया है. केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने एक ट्वीट के जरिए ये जानकारी दी है. उन्होंने लिखा-चीनी पीएलए ने अरुणाचल प्रदेश के युवक मिराम तारोन को भारतीय सेना को सौंप दिया है. मेडिकल जांच सहित उचित प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है.

गौरतलब है कि अरूणाचल प्रदेश का 19 वर्षीय मिराम तारोन 18 दिसंबर को अपर सियांग जिले के जिदो गांव से लापता हो गया था. इस रिहाई से पहले बुधवार को रिजिजू ने ट्वीट किया था कि, "पीएलए जल्द ही युवक की रिहाई की तारीख और समय के बारे में बता सकता है. देरी के लिए उनकी ओर से खराब मौसम की स्थिति को जिम्मेदार ठहराया गया है."
चीन ने 20 जनवरी को लापता युवक के अपने क्षेत्र में होने की सूचना दी था. तब उन्होंने भारतीय अधिकारियों से उसकी पहचान के सत्यापन के लिए और विवरण मांगा था. तब रिजिजू द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक नोट में कहा गया था, "पहचान की पुष्टि करने में चीनी पक्ष की सहायता के लिए, भारतीय सेना द्वारा चीनी पक्ष के साथ व्यक्तिगत विवरण और फोटो साझा किए गए हैं."
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story