भारत

खुशखबरी! मुर्गी और अंडे हुए सस्ते, जानिए कीमत

jantaserishta.com
8 Dec 2020 10:34 AM IST
खुशखबरी! मुर्गी और अंडे हुए सस्ते, जानिए कीमत
x

फाइल फोटो 

2 दिसंबर के बाद से तो अंडे के दाम जो गिरना शुरु हुए तो अभी तक गिर ही रहे हैं. 7 दिसम्बर को बाज़ार में अंडा 420 रुपये प्रति सैकड़ा तक बिका. जबकि 6 दिसम्बर को यह रेट 423 रुपये थे.

नई दिल्ली. "पोल्ट्री फार्म मालिक भी किसान हैं. हम अंडा (Egg) उत्पादन करते हैं. लेकिन हमे कोई सुविधा नहीं दी जाती है. हमारे अंडे का तो एमएसपी (MSP) भी निर्धारित नहीं है. हमारे पोल्ट्री के लिए बिजली भी कॉमर्शियल रेट पर मिलती है. फिर भी हम इस किसान आंदोलन (Farmer Movement) में किसानों के साथ हैं. तो क्या हुआ जो हम कुछ दिन तक बाज़ार में अंडा नहीं बेचेंगे. साथ ही एक आम आदमी की हैसियत से भी हम इस बिल के खिलाफ हैं." यह कहना है पोल्ट्री फार्म हाउस के मालिक और यूपी पोल्ट्री फार्म एसोसिएशन के अध्यक्ष नवाब अली का.

आधे रेट पर बिक रही हैं मुर्गियां-अध्यक्ष नवाब अली ने बताया कि किसान आंदोलन के चलते पोल्ट्री फार्म वाले भी थोड़ा संभलकर माल यहां-वहां भेज रहे हैं. ग्राहक भी कम ही आ रहा है. ग्राहक को भी पता है कि पोल्ट्री वाले खुद भी किसान हैं और आंदोलन में किसानों का समर्थन कर रहे हैं. इसलिए माल की उतनी सप्लाई नहीं हो पा रही है जितनी पहले जा रही थी. यही वजह है कि जो मुर्गी आंदोलन से पहले तक 80 रुपये किलो जा रही थी, वही अब 40 रुपये किलो पर आ गई है.
लेकिन हमे इसकी परवाह नहीं है. हम अपनी आने वाली पीढ़ी की जिंदगी को देख रहे हैं. किसानों के भविष्य के बारे में सोच रहे हैं. सस्ती तो छोड़िए, अगर हमें मुर्गियां और अंडे घर में भी रखने पड़े तो भी हम आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे.
आंदोलन के चलते लगातार कम हो रहे हैं अंडों के दाम-किसान आंदोलन के चलते अंडों के दाम भी कम होना शुरु हो गए हैं. मान्या ट्रेडर्स के राजेश राजपूत बताते हैं कि आंदोलन के 6-7 दिन तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चला. 2 दिसम्बर को थोक में 100 अंडों के दाम 463 रुपये थे. यह वो वक्त था जब हर रोज़ अंडे पर 5 से 8 रुपये तक कम-ज़्यादा हो रहे थे. लेकिन 2 तारीख के बाद से तो अंडे के दाम जो गिरना शुरु हुए तो अभी तक गिर ही रहे हैं. 7 दिसम्बर को बाज़ार में अंडा 420 रुपये प्रति सैकड़ा तक बिका. जबकि 6 दिसम्बर को यह रेट 423 रुपये थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story