छोटे बच्चों की कोरोना वैक्सीन पर गुड न्यूज, 12 से 14 साल के बच्चों का शुरू होगा टीकाकरण

नई दिल्ली: कोविड-19 (Covid-19) से सुरक्षा को लेकर अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर घोषणा की है कि 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण 16 मार्च से शुरू होगा. उन्होंने ट्वीट किया है कि बच्चे सुरक्षित तो देश सुरक्षित! मुझे बताते हुए खुशी है की 16 मार्च से 12 से 13 व 13 से 14 आयुवर्ग के बच्चों का कोविड टीकाकरण शुरू हो रहा है. साथ ही 60+ आयु के सभी लोग अब प्रिकॉशन डोज लगवा पाएँगे. मेरा बच्चों के परिजनों व 60+ आयुवर्ग के लोगों से आग्रह है कि वैक्सीन जरूर लगवाएं.
बच्चे सुरक्षित तो देश सुरक्षित!
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) March 14, 2022
मुझे बताते हुए खुशी है की 16 मार्च से 12 से 13 व 13 से 14 आयुवर्ग के बच्चों का कोविड टीकाकरण शुरू हो रहा है।
साथ ही 60+ आयु के सभी लोग अब प्रिकॉशन डोज लगवा पाएँगे।
मेरा बच्चों के परिजनों व 60+ आयुवर्ग के लोगों से आग्रह है की वैक्सीन जरूर लगवाएँ।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





