भारत

खुशखबरी! अब बुकिंग के आधे घंटे बाद ही पहुंच जाएगा LPG सिलेंडर, जाने क्या है तत्काल सेवा

jantaserishta.com
13 Jan 2021 4:58 PM IST
खुशखबरी! अब बुकिंग के आधे घंटे बाद ही पहुंच जाएगा LPG सिलेंडर, जाने क्या है तत्काल सेवा
x

फाइल फोटो 

नई दिल्ली. LPG गैस सिलेंडर बुकिंग (LPG gas cylinder booking) के बाद अब आपको 2-4 दिन का इंतजार करने की जरूरत नहीं है. सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल (IOC) ने LPG तत्काल सेवा (Tatkal LPG Seva) शुरू करने का प्लान बनाया है, जिसके जरिए आप सिर्फ आधे घंटे में गैस सिलेंडर आपके घर पहुंच जाएगा. यानी आप जिस दिन सिलेंडर की बुकिंग करेंगे उसी दिन आपको सिलेंडर मिल जाएगा. IOC शुरुआत में हर राज्‍य के एक शहर में इस सर्विस को शुरू करेगी. यहां तत्काल LPG सेवा की शुरुआत होगी.

Business Standard की खबर के मुताबिक, IOC हर राज्य में एक शहर या फिर जिले को चुनेगी और वहां पर पहले इस सेवा को शुरू करेगी. इस सेवा के तहत कंपनी अपने ग्राहकों को 30 से 45 मिनट में सिलेंडर पहुंचाएगी. सरकारी तेल कंपनी ने कहा कि इस पर अभी काम चल रहा है. जल्द ही इस सुविधा को फाइनल रूप दिया जाएगा.
IOC ने बताया कि कंपनी की इस पहल से हमें हमारे प्रतिस्पर्धी कंपनियों से अलग पहचान मिलेगी. कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि इस सेवा को 1 फरवरी से शुरू किया जा सकता है. सभी लोग इस कोशिश में लगे हुए हैं कि जल्द से जल्द ये सेवा शुरू की जा सके.
IOC इंडेन ब्रांड के नाम से अपने ग्राहकों को सिलेंडर उपलब्ध कराती है. बता दें इस समय देश में 28 करोड़ एलपीजी ग्राहक हैं, जिसमें से 14 करोड़ ग्राहक इंडेन गैस का इस्तेमाल करते हैं.
IOC के अधिकारी ने बताया कि Tatkal LPG सेवा या 'single day delivery service' का फायदा लेने के लिए ग्राहकों को कुछ कीमत भी देनी होगी. ये चार्ज कितना होगा इस पर अभी फिलहाल चर्चा चल रही है. जल्द ही इस बारे में ग्राहकों को जानकारी दे दी जाएगी.
आपको बता दें जिन ग्राहकों के पास सिर्फ एक सिलेंडर है यानी सिंगल बॉटल सिलेंडर उन ग्राहकों को गैस खत्म होने जाने पर काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. वहीं, double bottle consumers की बात करें तो इनके पास ऑप्शन रहता है, जिसकी वजह से इनको कोई परेशानी नहीं होती है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story