भारत

कूनो नेशनल पार्क से गुड न्यूज़

jantaserishta.com
10 March 2024 4:44 PM IST
कूनो नेशनल पार्क से गुड न्यूज़
x
देखें वीडियो.
श्योपुर: कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से अच्छी खबर सामने आई है। यहां मादा चीता गामिनी ने 5 शावकों को जन्म दिया है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक्स पर इस बात की जानकारी दी है। केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर कहा, 'हाई फाइव, कुनो! साउथ अफ्रीका से आई 5 साल की गामिनी चिता ने आज 5 शावकों को जन्म दिया है। अब इसके बाद भारत में चीता शावकों की संख्या 13 हो गई है।'
केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर आगे लिखा, 'सभी को बधाई, खासकर वन अधिकारियों, पशु चिकित्सकों और फिल्ड स्टाफ को जिन्होंने चीतों के लिए एक तनाव मुक्त वातावरण तैयार किया। इसकी वजह से चीतों का सफलतापूर्वक मिलन हो सका और शावकों का जन्म हुआ। अब कूनो नेशनल पार्क में सभी शावकों को लेकर चीतों की संख्या 26 हो गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story