भारत

युवाओं के लिए गुड न्‍यूज, अटल आवासीय विद्यालयों में होंगी हजारों भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी

jantaserishta.com
21 Aug 2022 9:22 AM IST
युवाओं के लिए गुड न्‍यूज, अटल आवासीय विद्यालयों में होंगी हजारों भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी
x

नई दिल्ली: वैकेंसी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक और गुड न्‍यूज है। जल्‍द ही यूपी के अटल आवासीय विद्यालयों में हजारों भर्तियां होंगी। इनमें से 810 स्थायी नियुक्तियां होंगी, जिसमें प्रधानाचार्य, प्रशासनिक अधिकारी और शिक्षकों के पद शामिल हैं।

हर विद्यालय में 47 पदों पर स्‍थाई नियुक्ति होगी। बाकी तमाम पदों पर बहाली आउटसोर्सिंग के माध्यम से की जाएगी। राज्य सरकार ने इन पदों को स्वीकृति दे दी है।
राज्य सरकार नवोदय विद्यालयों की तर्ज पर हर मंडल में अटल आवासीय विद्यालय खोलने जा रही है। इन स्कूलों में श्रम विभाग के पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता वाले इस प्रोजेक्ट के लिए स्टाफ की तैनाती संबंधी प्रस्ताव को भी राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है।
प्रदेश के 18 मंडलों में खोले जाने वाले इन विद्यालयों में से प्रत्येक में 45 पदों पर स्थायी नियुक्तियां होंगी। इनमें एक प्रिंसिपल, प्रशासनिक अधिकारी, 16 प्रवक्ता (पीजीटी) और 27 सहायक अध्यापक (टीजीटी) के पद शामिल हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story