रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर, 1 अप्रैल से मिलेगा बढ़ा हुआ बेरोजगारी भत्ता, इस तरीके से करें आवेदन

जयपुर. राजस्थान के रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत बेरोजगार युवक और युवतियों को बढ़ा हुआ बेरोजगारी भत्ता (Unemployment allowance) 1 अप्रैल से मिलेगा. अब प्रदेश के बेरोजगार युवकों को प्रतिमाह 4000 रुपये और महिलाओं, दिव्यांग तथा ट्रांसजेंडर्स को 4500 प्रति माह बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा. पहले बेरोजगार युवकों को 3000 रुपये और युवतियों को 3500 बेरोजगारी भत्ता मिलता था. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने बेरोजगार युवाओं को साधने के लिए हाल ही में 24 फरवरी को बजट पेश करते करते हुए राज्य में बेरोजगारी भत्ता 1000 रुपये बढ़ाने की घोषणा की थी. प्रदेश के करीब 1.60 लाख बेरोजगारों युवक-युवतियों को इसका लाभ मिलेगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





