भारत
Uttarakhand: उत्तराखंड के लोगों के लिए गुड न्यूज, इस तारीख को मौसम होगा सुहावना
jantaserishta.com
15 Jun 2023 3:00 PM IST

x
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलता रहता है। उत्तराखंड के पर्वतीय से लेकर मैदानी इलाकों में गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूवार्नुमान के मुताबिक गुरुवार को राज्य के पर्वतीय जनपदों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश और मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना है, जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र द्वारा जारी पूवार्नुमान के मुताबिक 15 जून को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग जनपद में तथा कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जनपदों के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, मैदानी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने 18 जून को कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के जनपदों में गरज-चमक के साथ बारिश और मैदानी इलाकों में तूफान की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। 18 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। वहीं, राज्य के शेष जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इसके अलावा मैदानी इलाकों में 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





