भारत

सफाई कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, नगर-निगम ने बढ़ाया वेतन

jantaserishta.com
4 Feb 2022 10:51 PM IST
सफाई कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, नगर-निगम ने बढ़ाया वेतन
x
बड़ी खबर

पटना: नगर-निगम के सफाई कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज है. दरअसल नगर-निगम ने अपने तीन हजार से अधिक सफाई कर्मचारियों के वेतन को बढ़ाने का फैसला किया है.

चुनावी साल में ये सौगात पटना नगर-निगम ने अपनी तरफ से दी है. बता दें कि कुशल श्रमिकों का वेतनमान (दैनिक भुगतान) 400 से बढ़ाकर 475 कर दिया गया है. जबकि अकुशल श्रमिकों का वेतनमान 450 रूपए किया गया है.
वहीं पटना नगर-निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. पटना नगर-निगम की मेयर (Mayor) सीता साहू के मुताबिक, स्वच्छ शहरों की बेहतर रैंकिंग (Better Ranking) के लिए जल्द ही एक ऐप लॉन्च किया जाएगा और इसके साथ ही टॉल फ्री नंबर भी जारी किया जाएगा.
सीता साहू ने बताया कि ये दोनों इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की थीम है- कुछ हम करें, कुछ आप करें व स्वच्छ शहर, शहर अपना. वहीं डिप्टी मेयर (Deputy Mayor) रजनी देवी ने स्थायी समिति की बैठक में हुए निर्णय पर कहा कि 150 गाड़ियों की खरीदी की गई है और इसे जल्द ही कचरा उठाने के लिए सड़कों पर उतारा जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story