भारत

रेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सैलरी को लेकर केंद्र सरकार ने जारी किया ये आदेश

jantaserishta.com
6 April 2022 9:01 PM IST
रेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सैलरी को लेकर केंद्र सरकार ने जारी किया ये आदेश
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्‍ली: Indian Railways: रेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है. इस महीने रेल कर्मियों की सैलरी बढ़ कर आएगी. सरकार ने इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया है. दरअसल, केंद्रीय कर्मचारियों (Central Govt Employees) के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) बढ़ाए जाने के बाद रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने भी अपने सभी जोनों को इस भत्ते का भुगतान करने के निर्देश दिए हैं.

इसके लिए मंत्रालय ने आदेश जारी किया है. मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, महंगाई भत्ते को प्रभावी संशोधित दरों के साथ दिया जाएगा. रेलवे के इस फैसले से करीब 14 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा फायदा मिलेगा. ये भुगतान इस महीने के अंत तक हर हाल में हो जाएंगे.
रेलवे बोर्ड ने जारी किया आदेश
रेलवे बोर्ड (Railway Board) के उप निदेशक (वेतन आयोग-VII एवं एचआएमएस) जय कुमार ने इस बाबत सभी जोन एवं उत्‍पादन इकाइयों को पत्र जारी किया. इस पत्र में कहा गया है, 'रेल कर्मचारियों को देय महंगाई भत्‍ते को 1 जनवरी 2022 से मूल वेतन के 31% की मौजूदा दर से बढ़ाकर 34% किया जाएगा. सरकार द्वारा स्‍वीकृत सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार, संशोधित वेतन संरचना में मूल वेतन शब्‍द का आशय पे मैट्रिक्‍स में निर्धारित स्‍तर में प्राप्‍त वेतन से है. इसमें कोई अन्‍य प्रकार का वेतन जैसे विशेष वेतन आदि शामिल नहीं है. महंगाई भत्‍ता पारिश्रमिक का विशिष्‍ट तत्‍व ही रहेगा.'
30 अप्रैल को महंगाई भत्‍ते का भुगतान
ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी शिव गोपाल मिश्रा ने मीडिया से कहा कि इस आदेश की कॉपी सभी संबंधित यूनिटों को मिलने के बाद महंगाई भत्‍ते का भुगतान 34% की बढ़ी दर से 1 जनवरी 2022 से किया जाएगा. इसके अलावा गोपाल मिश्रा ने कहा कि 30 अप्रैल को महंगाई भत्‍ते का भुगतान एरियर के साथ कर दिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story