भारत
छत्तीसगढ़ में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, जनवरी में ही मिलेगा वार्षिक वेतन वृद्धि और एरियर्स का लाभ
jantaserishta.com
7 Jan 2021 4:31 PM IST

x
>शासकीय कर्मचारियों को जनवरी माह में ही मिलेगा वार्षिक वेतन वृद्धि तथा एरियर्स का लाभ.
>भुगतान प्रक्रिया के संबंध में बीते जुलाई माह में जारी कर दिए गए थे दिशा-निर्देश.
रायपुर:- छत्तीसगढ़ के शासकीय-अधिकारी एवं कर्मचारियों को नये साल जनवरी माह में ही वार्षिक वेतन वृद्धि तथा एरियर्स का भुगतान किया जाएगा। राज्य शासन के वित्त विभाग द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि राज्य शासन द्वारा शासकीय कर्मचारियों की वार्षिक वेतन वृद्धि नही रोकी गई है, तथा इसका भुगतान जनवरी माह से किया जाना प्रारंभ हो गया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अनुमोदन के पश्चात वित्त विभाग द्वारा राज्य शासन के समस्त विभागों को शासकीय-अधिकारी एवं कर्मचारियों को 1 जुलाई 2020 को देय वार्षिक वेतन वृद्धि जुलाई 2020 से ही स्वीकृत करते हुए इसका भुगतान जनवरी 2021 के नियमित वेतन से किए जाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। साथ ही 1 जुलाई 2020 से 31 दिसम्बर 2020 तक की देय एरियर्स राशि का भुगतान जनवरी 2021 में किया जाएगा।
इसी प्रकार 1 जनवरी 2021 को देय वार्षिक वेतन वृद्धि जनवरी 2021 में स्वीकृत करते हुए भुगतान जुलाई 2021 के नियमित वेतन से किया जाएगा तथा 1 जनवरी 2021 से 30 जून 2021 तक की देय एरियर्स राशि का भुगतान जुलाई 2021 में किया जाएगा।
गौरतलब है कि इस संबंध में वित्त विभाग द्वारा समस्त विभागों को 1 जुलाई 2020 एवं 1 जनवरी 2021 की वार्षिक वेतन वृद्धि 1 जुलाई 2020 एवं 1 जनवरी 2021 में ही स्वीकृत कर वेतन वृद्धि प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए थे। वित्त विभाग द्वारा भुगतान प्रक्रिया के संबंध में 3 जुलाई 2020 को दिशा-निर्देश दिए गए थे। जिसके तहत वित्त विभाग द्वारा केवल देय वार्षिक वेतन वृद्धि को विलंबित रखने को कहा गया था।
TagsGood news for government officials and employees in Chhattisgarhwill get annual increment and arrears benefits only in Januarygood news for government officials and employees in Chhattisgarhgood news for government officials and employees
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





