भारत

दिल्लीवासियों के लिए अच्छी खबर, यमुना नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट जारी

Nilmani Pal
14 July 2023 1:47 AM GMT
दिल्लीवासियों के लिए अच्छी खबर, यमुना नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट जारी
x

दिल्ली। राजधानी दिल्ली में उफनती यमुना के जलस्तर में आई कुछ गिरावट अब राहत देती नजर आ रही है। गुरुवार रात 8 बजे तक जलस्तर 208.66 मीटर पर था, जो देर रात 10 बजे तक घटकर 208,63 पर आ गया है। इसके बाद से यह स्थिर बना हुआ है। जानकार अनुमान लगा रहे हैं कि शुक्रवार को और भी गिरावट देखी जा सकती है। यमुना से निकलकर सड़कों पर पहुंचे पानी ने दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली मेट्रो से लेकर सड़कों तक को खासा प्रभावित किया है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र से हालात में दखल देने की अपील की है। साथ ही हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने को रोकने की मांग की है। इधर, केंद्र की तरफ से जवाब आया है कि बैराज में मौजूद जरूरत से ज्यादा पानी को निकालना ही पड़ेगा। दरअसल, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण बैराज भर गया था। पहाड़ी राज्य में भी बारिश के चलते बड़े स्तर पर तबाही हुई थी।


Next Story