भारत

आम आदमी के लिए खुशखबरी, सस्ता होने वाला है आलू, क्योंकि...

jantaserishta.com
5 Dec 2020 12:09 PM IST
आम आदमी के लिए खुशखबरी, सस्ता होने वाला है आलू, क्योंकि...
x

फाइल फोटो 

नई दिल्ली. प्याज के साथ आलू की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है. त्योहारी सीजन के बाद आलू के दाम (Potato Price) में और अधिक इजाफा देखा गया है. ज्यादातर शहरों में आलू 50 रुपये किलो बिक रहा है. लेकिन अब जल्द ही आसमान छू रही कीमतों में राहत मिलने की उम्मीद है. इसकी सबसे बड़ी वजह पश्चिम बंगाल (West Bengal) से सप्लाई बढ़ना है. हालांकि, पश्चिम बंगाल में भी यह अभी 50 रुपये किलो बिक रहा है. वहीं बिहार के दरभंगा जिले में कीमत 45 रुपये, उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में यह 45 रुपये और दिल्ली एनसीआर में आलू 50 रुपये किलो बिक रहा है.

पश्चिम बंगाल सरकार ने जारी किया नोटिस
पश्चिम बंगाल सरकार ने 27 नवंबर को जारी एक नोटिस में 465 कोल्ड स्टोरेज मालिकों को 30 नवंबर तक अपने बचे स्टॉक का निपटान करने को कहा था, वरना उनके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी थी. नोटिस के बाद कोल्ड स्टोरेज मालिकों में दहशत है. एक अधिकारी ने कहा कि पिछले तीन दिन में आलू की कीमतों में कोल्ड स्टोरेज गेट पर 5 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी आई है और आगे भी गिरावट आएगी.
लगभग 28 रुपये तक घटने की संभावना
पश्चिम बंगाल कोल्ड स्टोरेज असोसिएशन के एक अधिकारी ने कहा कि कोल्ड स्टोरेज गेट पर आलू के विभिन्न किस्मों की थोक दरों में पिछले तीन दिनों में पांच रुपये प्रति किलोग्राम की कमी आई है. आगे इसके लगभग 28 रुपये तक घटने की संभावना है. इससे स्थानीय बाजारों में आलू के खुदरा दाम 40 रुपये किलो से नीचे जाने में मदद मिलेगी. सात दिसंबर तक लगभग 50 फीसदी कोल्ड स्टोरेज अपने स्टॉक खाली कर सकेंगे, जबकि बाकी में यह दिसंबर मध्य तक खाली होंगे. अधिकारी ने कहा कि वर्तमान में लगभग 6-8 लाख टन (10 प्रतिशत) आलू अभी भी कोल्ड स्टोरेज में पड़ा हुआ है और उन्हें आलू मालिकों के साथ तालमेल बनाते हुए स्टॉक को खाली करने में कुछ और समय लगेगा.
किसान आंदोलन का असर
किसानों के आंदोलन का बड़ा असर भी आलू पर दिखाई दे रहा है. केंद्र सरकार ने आलू की इम्पोर्ट ड्यूटी पर 10 लाख टन पर 10 फीसदी का कोटा तय किया है. सरकार ने इस कोटे को 31 जनवरी 2021 तक के लिए लागू किया है. फिलहाल औसत दाम 32 रुपए के आसपास है. सरकार के इस कदम से आगामी दिनों में आलू के भाव काबू में रहने की संभावना है. वहीं मंडियों जनवरी से आलू की नई फसल की आवक शुरू हो जाएगी. पंजाब से आलू की आवक शुरू हो गयी है हालांकि, इसकी मात्रा बहुत कम है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story