भारत
बाप रे बाप! कमर में विस्फोटक बांधा फिर खुद को उड़ा लिया, नाबालिग बेटी भी चपेट में आई
jantaserishta.com
12 Aug 2026 3:41 PM IST

x
अफरा-तफरी मची.
कलबुर्गी: कर्नाटक के कलबुर्गी में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक घर के अंदर जोरदार विस्फोट होने से पिता और नाबालिग बेटी की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, पिता ने कथित तौर पर अपनी कमर पर विस्फोटक बांधा और घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया. इसके बाद उसने विस्फोटक को डेटोनेट दिया. धमाका इतना तेज था कि आसपास के घर भी क्षतिग्रस्त हो गए.
मामला कलबुर्गी में अलंद तालुक के मटकी टांडा का है. मृतक की पहचान 49 वर्षीय शिवलाल बालिराम राठौड़ और उसकी 15 साल की बेटी वीरा के तौर पर हुई है. पुलिस के अनुसार, विस्फोट के बाद शिवलाल का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया. घटना में उसकी पत्नी सविता शिवलाल राठौड़ (40), बेटा प्रकाश शिवलाल राठौड़ (19) और परिवार के रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों में 30 वर्षीय सुरेखा चव्हाण, उनका 12 वर्षीय बेटा विवेक चव्हाण और नितेश भी शामिल हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए कलबुर्गी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस ने बताया कि शिवलाल और उसकी पत्नी सविता के बीच लंबे समय से वैवाहिक विवाद चल रहा था. दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे, जिसके बाद सविता अपने पति से अलग होकर एक रिश्तेदार के घर रहने लगी थी. वह अपनी बेटी और दो बेटों के साथ वहां रह रही थी. इसी पारिवारिक तनाव के बीच मंगलवार सुबह शिवलाल घर में पहुंचा और कथित तौर पर यह खौफनाक कदम उठाया.
धमाके के समय घर के अंदर मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. विस्फोट की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि घर के साथ-साथ आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंचा. धमाके की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पड़ोस के दो लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं, जबकि घर के अंदर मौजूद पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
पुलिस की शुरुआती जांच में शिवलाल के काम से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आई है, बताया गया है कि वह पुणे के पास एक स्टोन क्वारी में काम करता था और वहां चट्टानों की ब्लास्टिंग से जुड़े काम में शामिल था. इसी वजह से उसे विस्फोटकों तक पहुंच हासिल थी. पुलिस को आशंका है कि शिवलाल ने क्वारी में इस्तेमाल होने वाले किसी विस्फोटक उपकरण का ही इस्तेमाल किया.
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शिवलाल विस्फोटक अपने साथ कैसे लेकर आया और उसने इसे कहां से हासिल किया था. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि घटना से पहले उसने किसी को धमाके की जानकारी दी थी या नहीं. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले से जुड़े सबूत जुटाए हैं. विस्फोट के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है.
इस घटना को लेकर अलंद पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. अधिकारियों के मुताबिक, विस्फोट के पीछे की पूरी वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी. फिलहाल पुलिस पारिवारिक विवाद और विस्फोटक तक शिवलाल की पहुंच समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





