भारत

सुनार निकला चोर, मंदिर को बनाया निशाना

jantaserishta.com
3 Nov 2022 1:26 PM IST
सुनार निकला चोर, मंदिर को बनाया निशाना
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

चांदी का शेषनाग अर्पित किया था.
फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर एक चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. शहर के अमृतनाथ आश्रम के पास बने एक मंदिर में किसी भक्त ने भगवान शिव पर चांदी का शेषनाग अर्पित किया था. चोर चांदी के शेषनाग चुराते हुए मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया. जांच के दौरान पता चला कि यह चोर इलाके का ही रहने वाला सुनार है. जो 450 ग्राम चांदी से बने शेषनाग को चुरा ले गया था.
चोरी की वारदात की शिकायत पुलिस को दी गई. सीसीटीवी के आधार पुलिस ने चोर को पहचानकर उसे गिरफ्तार किया गया. इस चोरी की घटना को अंजाम 21 अक्टूबर को दिया गया था. कोतवाल कस्तूर वर्मा ने बताया कि वार्ड 24 सुनारों का मोहल्ला है. जहां से कमल किशोर उम्र 30 साल पुत्र ईश्वर चंद सोनी को गिरफ्तार किया. उसके पास से चोरी का माल भी बरामद हुआ है.
इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा कि रात के समय सुनार मंदिर में घुसता है, शिवलिंग पर चढ़े चांदी के शेषनाग को उठाता और बाहर जाकर अपनी स्कूटी में रख लेता है. उसे जरा भी इस बात का एहसास नहीं हुआ कि उसकी यह करतूत मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई.
आरोपी ने पुलिस को बताया कि शेषनाग को चुराने के बाद उसने गला दिया था. जिससे कोई पहचान ना कर सके. इस चांदी से वो गहने बनाकर बेचना चाहता था. मंदिर में चोरी की घटना का यह कोई पहला मामला नहीं है. मंदिर से सोने की चांदी की चीजों पर चोर अक्सर हाथ साफ करते आए हैं. लेकिन यहां सुनार ने ही चांदी के शेषनाग को चुरा लिया. पूरे इलाके में इसकी चर्चा हो रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story