भारत
दिल्ली में भाजपा की जीत के बाद 'सोने के महल' की होगी जांच : जोगाराम पटेल
jantaserishta.com
2 Feb 2025 3:43 PM IST

x
जोधपुर: राजस्थान के संसदीय कार्य और विधि मंत्री जोगाराम पटेल इन दिनों जोधपुर प्रवास पर हैं। उन्होंने सर्किट हाउस में जनसुनवाई के बाद पत्रकारों से बात करते हुए दिल्ली चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया। उन्होंने 'आप' पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में भाजपा की जीत के बाद "सोने के महल" की जांच होगी।
जोगाराम पटेल ने कहा, "दिल्ली अब दूर नहीं है। निश्चित रूप से दिल्ली में भाजपा की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी। जो लोग 'सोने के महल' बना चुके हैं, उनकी जांच होगी। कांग्रेस तो दिल्ली में दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है, लेकिन केजरीवाल ने जो भव्य महल बनाए हैं, अब सरकार बदलने के बाद उनकी जांच होगी।" उन्होंने कहा कि दिल्ली पढ़े-लिखे लोगों की राजधानी है। देश की राजधानी को विश्व पटल पर नंबर-1 बनाने के लिए दिल्ली में भाजपा की सरकार बननी बहुत जरूरी है। इसलिए मुझे पूर्ण विश्वास है कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी।"
आम बजट पर कांग्रेस की आलोचना को लेकर जोगाराम पटेल ने कहा, "उनके पास आरोप लगाने के अलावा कोई काम नहीं है। हमारा बजट शानदार रहा है। देश के प्रधानमंत्री ने जो विजन दिखाया है उसमें गरीब, युवा, महिला, किसान और मध्यम वर्ग लाभान्वित होगा। सभी को ध्यान में रखकर बजट बनाया गया है, जो सराहनीय कदम है। विपक्ष का काम केवल आरोप लगाना है, वे शुरू से ही आरोप लगाते रहे हैं, इसके अलावा उनके पास कोई काम नहीं है।"
जोगाराम पटेल ने राजस्थान के लोगों को वसंत पंचमी की शुभकामनाएं भी दीं। उल्लेखनीय है कि दिल्ली चुनाव में अब सिर्फ तीन दिन का समय शेष बचा है। सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी सक्रियता तेज कर दी है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए पांच फरवरी को मतदान है, वहीं नतीजे आठ फरवरी को सामने आएंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





